फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after gurmeet ram rahim rape case leaders fight for their babas

राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद असली-नकली बाबाओं की पहचान में जुटे नेताजी!

Tue, 29 Aug 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Aug 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
after gurmeet ram rahim rape case leaders fight for their babas
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया - फोटो : google

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुडे़ मामले में सियासी माहौल में गर्मी बढ़ रही है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासी तीर छूट रहे हैं।

विज्ञापन


जी, हां अब नेता असली और नकली बाबाओं की पहचान करने में जुटे हुए हैं। आम तौर पर आक्रामक बयानबाजी से बचने वाले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा-हम असली बाबाओं की गोद में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस किन बाबाओं की गोद में है, ये सब जानते हैं। सीएम ने खास तौर पर धीरेंद्र ब्रह्मचारी का नाम लिया और कहा कि सब जानते हैं कि वे किसके साथ थे। इस मामले में जवाब देने में कांग्रेस भी पीछे नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी असली बाबाओं की गोद में है बीजेपी

after gurmeet ram rahim rape case leaders fight for their babas
बाबा गुरमीत राम रहीम रेप केस
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में शुरुआती दिन तो बीजेपी किसी भी तरह से टिप्पणी देने से बची, लेकिन अब वह इस मामले में मुखर होती जा रही है। 

सोशल मीडिया पर इस मामले में बीजेपी को लगातार घेरने की कोशिश के बीच रविवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिक्रिया सामने आई। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि बीजेपी असली बाबाओं की गोद में है।

उन्होंने हरियाणा विवाद का जिक्र किए बगैर कहा कि सब जानते हैं कि कौन किस बाबा की गोद में है।
 

'धर्म की राजनीति में बीजेपी की खास दिलचस्पी'

after gurmeet ram rahim rape case leaders fight for their babas
संबोधित करते किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, कांग्रेस की तरफ से रविवार को मोर्चा पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने संभाला। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति में बीजेपी की खास दिलचस्पी है। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत जब से सीएम बने हैं, तब से सिर्फ साधु संतों के ही काम निबटा रहे हैं। ये ही बीजेपी का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि विकास से ध्यान हटाने के लिए धर्म का बीजेपी इस्तेमाल करती रही है।

इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि हरियाणा से खट्टर को नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि वो सारा काम नागपुर के इशारे पर कर रहे हैं। होगा वही, जो नागपुर चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed