{"_id":"67043ec79124aaa37d027265","slug":"after-filling-the-panchnama-of-the-deceased-the-police-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520053-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खाई में गिरी स्कूटी, छात्र की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खाई में गिरी स्कूटी, छात्र की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
Iहाथी पांव क्लाउड एंड से आगे भद्रराज मंदिर रोड पर हुआ हादसा
I
I
I
Iप्रेमनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र था मृतकI
भद्रराज मंदिर रोड पर सोमवार को एक स्कूटी खाई में गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल का इलाज जारी है।
पुलिस को सूचना मिली कि शहर के हाथी पांव क्लाउड एंड से आगे भद्रराज मंदिर रोड पर एक स्कूटी खाई में गिर गई है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्कूटी पर दो छात्र सवार थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। रास्ते में ही एक छात्र शिफाॅन (19) पुत्र सत्तार निवासी ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून की मौत हो गई। जबकि उसका साथी शहवाज (19) निवासी भुड्डी नयागांव, थाना प्रेमनगर का इलाज जारी है। मृतक शिफाॅन प्रेमनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र था। घायल शहवाज बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। शहर कोतवाल ने बताया कि दोनों छात्र देहरादून से भद्रराज मंदिर रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।