फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after fight with wife man shot himself in roorkee

रुड़की: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
after fight with wife man shot himself in roorkee
अस्पताल में भर्ती नरेश - फोटो : अमर उजाला

घरेलू कलह के चलते पत्नी से विवाद के बाद कंपनी के कर्मचारी ने तमंचे से खुद को गोली मार ली और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुन पत्नी और परिजन उसके पास पहुंचे।

विज्ञापन


आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारी को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस पहले गांव पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र कश्मीरा एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किसी बात पर उसका अपनी पत्नी रोयल के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर सुनील ने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजनों में अफरातफरी मच गई। वे कमरे से बाहर निकले तो सुनील को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा देखा और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से सुनील को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया।

पांच माह पूर्व हुई थी शादी

सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। इसके बाद रुड़की स्थित सिविल अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने सुनील की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि घरेलू कलह के चलते सुनील के खुद को तमंचे से गोली मारने की बात सामने आ रही है।

घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि सुनील के पास तमंचा कहां से आया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती सुनील की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

ग्रामीणों के अनुसार, सुनील की करीब पांच महीने पूर्व बहादराबाद थाना क्षेत्र के रुहालकी बौंगला निवासी रोयल के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों खुशी से रह रहे थे। सुनील के पिता कश्मीरा ने बताया कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह कंपनी में काम पर गए थे। ग्रामीणों ने सूचना दी तो वह ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed