फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after death sadanand maharaj video viral

मौत के बाद अग्नि अखाड़ा महामंडलेश्वर का यह वीडियो वायरल, महिला से पिटते दिखे

Thu, 14 Jul 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jul 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
after death sadanand maharaj video viral
rasanand

अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर रसानंद महाराज की उज्जैन कुंभ के दौरान 21 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें वह किसी महिला से पिटते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वहीं महिला है जो रसानंद महाराज की पत्नी होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पहले ही उक्त महिला तेजेंद्र कौर ने पत्रकार वार्ता कर रसानंद महाराज की पत्नी होने का दावा किया था। साथ ही उनकी निजी संपत्ति पर अपना हक जताया था। कुछ दिन पहले ही तेजेंद्र कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह यह दावा कर रही हैं कि यह बच्चा भी रसानंद महाराज का है। लेकिन फिलहाल वह शादी होने का कोई सुबूत पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन


अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर रसानंद महाराज की उज्जैन कुंभ के दौरान 21 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनकी मौत से पहले उनके साथ दिल्ली निवासी तेजेंद्र कौर रहती थी। लेकिन बाद में उसे आश्रम में प्रवेश नहीं होने दिया। अब तेजेंद्र कौर उनकी पत्नी होने का दावा कर रही है और कुछ ‌दिन पहले जन्मे अपने बेटे को रसानंद महाराज का बेटा बता रही है। अब यह वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तेजेंद्र कौर महाराज रसानंद को पीटते हुए दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले बनीं थी रसानंद महाराज की शिष्या

after death sadanand maharaj video viral
tejendra kaur - फोटो : amar ujala

तेजेंद्र कौर ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर दावा किया था कि वह रसानंद महाराज की आठ साल पहले शिष्या बनीं थी। जुलाई-2014 में उसने रसानंद महाराज से शादी की। उसके बाद वह दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। पत्नी होते हुए रसानंद ने अपनी निजी संपत्ति की वसीयत भी उसे दी थी। इस समय वह वसीयत कोर्ट में है।

उसने अपने गर्भ में पल रहे शिशु को रसानंद महाराज का बताया था। तेजेंद्र ने बताया कि रसानंद महाराज का डीएनए लैब में रखा हुआ है, उससे वह शिशु का डीएनए कराएंगी। तेजेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके कमरे का ताला तोड़ दिया गया और उसमें रखे जेवर गायब है। रसानंद की निजी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। तेजेंद्र ने कहा कि अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर बने कैलाशानंद को छोड़कर अन्य उनसे दुर्व्यहार करते हैं। उन्होंने कहा कि उसे अखाड़े की नहीं बल्कि रसानंद की निजी संपत्ति में हिस्सा चाहिए।

तेजेंद्र आश्रम में आती थी और चली जाती थी। ब्रह्मलीन रसानंद महाराज से उनका क्या संबंध था यह बात तो वही बता सकते थे। उनके शादी होने की बात कभी सामने नहीं आई है। महिला आश्रम में आती है और धमकी देकर चली जाती है। रसानंद महाराज के बाद अग्नि अखाड़ा के संभालने की जिम्मेदारी कैलाशानंद ब्रह्मचारी को सौंपी गई है। रसानंद के उत्तराधिकारी दो बच्चे हैं जो अभी नाबालिग हैं। यदि वे बच्चे ब्रह्मचर्य अपनाते हैं तो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
- शिवानंद ब्रह्मचारी, श्रीमहंत विचित्रानंद, अग्नि अखाड़ा

वीडियो देखें यहां...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed