फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after budget passing uttarakhand government sleep

खुलासाः एक हजार करोड़ पास कराकर सो गई उत्तराखंड सरकार

Wed, 08 Mar 2017 09:06 AM IST
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Mar 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
after budget passing uttarakhand government sleep
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

बजट की कमी का रोना रोने वाली प्रदेश सरकार के अफसरों ने विकास कार्यों के लिए मिले लगभग एक हजार करोड़ रुपये में से एक धेला भी खर्च नहीं किया।

विज्ञापन


ऊर्जा, आपदा, वन और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित इन योजनाओं को विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) और जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन (जेआईसीए) से बजट मिला था। इससे कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा किया जाना था। अब जब यह पैसा लैप्स होने जा रहा है, तो अब जाकर शासन संबंधित विभागों को चेतावनी पत्र जारी कर रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की सिफारिश के बाद बाह्य सहायतित योजनाओं (ईएपी) के लिए वर्ल्ड बैंक, एडीबी और जेआईसीए ने चालू वित्त वर्ष (2016-17) के दौरान प्रदेश के 11 विभागों को विभिन्न योजनाओं के लिए बजट दिया था। इन 11 विभागों में चार ने आवंटित बजट से एक पैसा भी खर्च नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग से संबंधित उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनलएल) को जल विद्युत उत्पादन के लिए 243.91 करोड़ रुपये का बजट एडीबी ने स्वीकृत किया था। इसी तरह से आपदा प्रबंधन विभाग को उत्तराखंड इमरजेंसी असिस्टेंट प्रोग्राम (यूईएआर) के तहत निर्माण कार्य कराने के लिए एडीबी ने 610 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 10 करोड़ रुपये की सहायता

after budget passing uttarakhand government sleep
money

वन विभाग के उत्तराखंड वन संस्थान प्रबंधन परियोजना को जेआईसीए से 120 करोड़  रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। वन विभाग ने 60 करोड़ का बजट संस्तुत भी कराया, लेकिन खर्च एक पैसा भी नहीं किया। इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग को वर्ल्ड बैंक से उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 10 करोड़ रुपये की सहायता मिली थी।

अब जब वित्त वर्ष के समाप्त होने में कुछ दिन शेष बचे हैं तो शासन को याद आ रहा है कि करोड़ों रुपये की राशि लैप्स हो जाएगी और अगले वित्त वर्ष के दौरान इन विभागों को ईएपी के मद में बजट हासिल करने में दिक्कत आएगी। सचिव वित्त अमित नेगी ने इस विभागों को निर्देश दिए हैं कि वो पांच दिन के अंदर राज्य योजना आयोग को अवगत कराएं कि अब तक आवंटित राशि खर्च क्यों नहीं की गई है।

अगले वित्त वर्ष के लिए पैसा मिलने पर संकट
इन विभागों द्वारा 31 मार्च तक ईएपी का पैसा खर्च नहीं किए जाने या फिर कुछ राशि अवशेष रह जाने की स्थिति में अगले वित्त वर्ष के लिए बजट हासिल करने में दिक्कत आएगी। क्योंकि इस स्थिति में केंद्र से इसके लिए सैद्धांतिक सहमति नहीं मिल पाएगी। सचिव वित्त अमित नेगी ने इन विभागों के अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश में इस तथ्य का हवाला दिया है।

मुख्य सचिव करेंगे स्थिति की समीक्षा

after budget passing uttarakhand government sleep
money

चार विभागों द्वारा ईएपी के तहत आवंटित बजट को खर्च नहीं करने पर वित्त विभाग अपनी चिंता तो जाहिर कर चुका है। विभागों द्वारा बजट खर्च नहीं किए जाने का कारण बताए जाने के बाद मुख्य सचिव पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे।

विभाग  -   परियोजना     -   डोनर एजेंसी  -     बजट    -   संस्तुति -   खर्च
ऊर्जा    -  पावर प्रोजेक्ट्स  -  एडीबी       -    243.91 करोड़  - शून्य  -   शून्य
आपदा   -  यूईएपी        -    एडीबी    -    610 करोड़  -  शून्य  -   शून्य
वन     -   यूवीएसपीपी    -   जेआईसीए  -   120 करोड़   -    60 करोड़ - शून्य
स्वास्थ्य  -   यूएचएसडीपी  -   वर्ल्ड  बैंक   -   10  करोड़   -    04 करोड़ - शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed