{"_id":"67f157c850c750f8e8028404","slug":"after-a-dispute-the-old-mans-head-hit-the-wall-and-he-died-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120164-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विवाद के बाद बुजुर्ग का सिर दीवार पर टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विवाद के बाद बुजुर्ग का सिर दीवार पर टकराया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। किराये के कमरे में साथ बैठकर शराब पी रहे पड़ोसियों में विवाद हो गया। गुस्से में एक ने दूसरे बुजुर्ग पड़ोसी को दीवार की ओर धक्का दे दिया। ऐसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में देहरादून के लोअर नेहरू ग्राम निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पिता देवीदीन पुत्र मोहनलाल विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के गुडरिच में महेश कुमार के मकान में किराये के कमरे पर रहते हैं। बताया कि मकान में हरबर्टपुर के रामबाग निवासी संदीप भी किराये के कमरे में रहता है। बताया कि दोनों के कमरे बराबर में हैं।
शनिवार को दोपहर में उनके पिता और संदीप साथ में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। संदीप ने उनके पिता को धक्का दिया। जिससे उनके पिता के सिर पर चोट लग गई। बताया कि संदीप और उसके साथ शेरा ने उनके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि सूचना पर वह मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।