फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after 6 month of disaster people facing problem

आपदाः दरारों में रहने को मजबूर है एक गांव

Tue, 31 Dec 2013 11:26 AM IST
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, कालीमठ घाटी
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, कालीमठ घाटी Updated Tue, 31 Dec 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
after 6 month of disaster people facing problem

जहां एक तरफ पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, वहीं उत्तराखंड के कालीमठ घाटी का आखिरी गांव चौमासी दुनिया से कटा हुआ है।

विज्ञापन


आपदा के छह महीने बाद भी यह गांव अपनी खिसकी और दरकी हुई बुनियाद पर किसी तरह टिका है।

धस चुकी है खेती की जमीन
इस गांव तक जैसे-तैसे कुछ गाड़ियां जरूर पहुंच रही हैं लेकिन जान जोखिम में डालकर। गांव के करीब 35 परिवारों के घर भू-धसाव की जद मे हैं। गांव में खेती की जमीन भी धस चुकी है।

गांव के पास ग्राम पंचायत की कुछ जमीन जरूर है लेकिन अभी तक न तो यहां प्री फेब्रीकेटेड घर खड़े हुए हैं। और न ही गांव के लोगों के लिए सुरक्षित आवास की कोई व्यवस्था ही हुई है। जलप्रलय में बह गई गांव की करीब पांच सौ नाली जमीन का अभी तक कोई सर्वे भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शुक्र है गांव की बिजली बहाल हो गई है। जिससे कालीमठ के लोगों की स्याह जिंदगी में कुछ उजाला है। जून की आपदा के बाद मैं अगस्त में चौमासी आया था। उस समय जो भय यहां लोगों केचहेरे पर दिखता था उससी जगह भविष्य की चिंताओं ने घेर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें डर इस बात का है कि कहीं अधिक बारिश हुई तो वह दुनिया से कट जाएंगे। केदारनाथ आपदा में इस गांव के12 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 70 परिवारों का यह गांव आजीविका के लिए पूरी तरह से केदारनाथ यात्रा पर निर्भर है।

सम्पर्क मार्ग टूटे हुए
आपदा के बाद चौमासी के सामने रोजी-रोटी का संकट था। सारे सम्पर्क मार्ग टूटे हुए थे। बिजली गुल थी। लोगों को राशन के लिए गुप्तकाशी तक 35 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। अब यहां के लोगों ने डरकर राशन जुटाना शुरू कर दिया है।

किसी को मार्च-अप्रैल में बेटे-बेटी की शादी की चिंता है तो रास्ता कट जाने पर कैसे गुजारा होगा इस चिंता में डूबा है। यहां के करीब दस खच्चर आपदा की भेंट चढ़ गए। ऐसे में सामान लाने ले जाने के लिए लोगों को महीनों अपनी मजबूत पीठ पर भरोसा किया।

छह महीने बाद भी कमोवेश वैसे ही दृश्य और हालात हैं। खच्चर हैं नहीं और गाड़ी वाले जोखिम भरे रास्ते को तय करने की कीमत वसूलते हैं जिससे सामान भी मंहगा मिलता है।

मुंह खोली हुई हैं बड़ी-बड़ी दरारे
कालीमठ घाटी के गांव जाल मल्ला, तल्ला, कोटमा कबिल्ठा, चिलौंठ आदि की त्रासदी यह है कि इनके अपने घरों की बुनियाद खिसक गई है, जो सुरक्षित हो गए हैं। छह महीने पहले जब मैं इन गांवों में पहुंचा था तो गांव के लोगों आसपास की बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई थीं जो आज भी किसी मुसीबत की तरह मुंह खोले खड़ी हैं।

सरकारी पुनर्वास की बात तो गांव के लोग सोच भी नहीं पा रहे हैं। प्री फेब्रीकेटेड मकान अभी कहीं इनसे दूर हैं। फिर नियम कानून के तहत केदार नाथ के आसपास प्रतिबंधित जमीन पर नया मकान बनाना मुश्किलों व चुनौती भरा है।


मुझे ऐसे भी लोग मिले जिन्हें अभी खच्चरों तक का मुआवाजा नहीं मिला है। चिलौंठ के कीरथ सिंह को घोड़े का सिर्फ 15 हजार रुपए मुआवजा मिला है।

सरकार ने कहा था आपदाग्रस्त लोगों के बिजली के बिल माफ होंगे लेकिन अब एक साथ कई-कई महीनों के बिल आ रहे हैं। गांव के प्रधान सुरेन्द्र सिंह तिंदौरी उन मकानों के लिए जिनकी बुनियाद हिल चुकी हैं। उन्हें डर है बारिश का।

मुआवजा भी नहीं मिला
अगर तेजी बारिश होती है तो उनके गांव पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाएंगे। गांव के राय सिंह तिंदौरी बताते हैं हमारे खेत दस मीटर नीचे खिसक गए हैं।

फसल का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। गांव की जमीनी दिक्कतें और असुविधा देखकर नहीं लगता कि जो घोषणाएं हो रही हैं वह कभी पहुंचेंगी भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed