फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   after 42 days strike bullion market open.

42 दिन की हड़ताल के बाद खुलेंगे सराफा बाजार

Wed, 13 Apr 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
after 42 days strike bullion market open.
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे स्वर्ण कारोबारियों की हड़ताल और क्रमिक अनशन फिलहाल स्थगित हो गए हैं। बुधवार से राजधानी सहित प्रदेशभर की सभी ज्वैलर्स की दुकानें खुल जाएंगी। इसके साथ ही बाजार में फिर आभूषणों की बिक्री शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा मंडल, ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल, स्वर्ण शिल्पी समिति का बाजार बंद व आंदोलन 42वें दिन और क्रमिक अनशन 34वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


24 अप्रैल तक स्थगित रहेगा आंदोलन
दूसरी ओर, स्वर्णकार संघ का आंदोलन भी जारी था। इस बीच केंद्र में एक्साइज मामले को लेकर बनी उप समिति की वजह से स्वर्णकार संघ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मेसोन ने बताया कि आंदोलन स्थगित होने के बाद बुधवार से दुकानें खुल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति बनेगी। दूसरी ओर, सराफा मंडल के धामावाला बाजार स्थित आंदोलन स्थल पर आपातकालीन बैठक बुलाई गई।

बैठक में तय किया गया कि फिलहाल आंदोलन 24 अप्रैल तक स्थगित रहेगा। 25 अप्रैल को बजट सत्र शुरू होने पर दोबारा बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सभी सराफा कारोबारियों को बुधवार से दुकानें खोलने को कहा गया है। बैठक में भारी संख्या में स्वर्ण कारोबारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed