{"_id":"5e99ae348ebc3e769a04466a","slug":"after-28-days-the-locks-of-the-open-fri-gate-were-taken-by-the-officers-and-scientists23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown in Uttarakhand: 28 दिन बाद खुला एफआरआई, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown in Uttarakhand: 28 दिन बाद खुला एफआरआई, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली राहत की सांस
Sat, 18 Apr 2020 12:02 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अनुसंधान संस्थान परिसर स्थित इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के तीन ट्रेनी आईएफएस अफसरों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से लागू किए गए 28 दिन के लॉकडाउन को फिलहाल शुक्रवार को खत्म कर दिया गया ।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही संस्थान निदेशक के आदेश पर फिलहाल एफआरआई के एक गेट का ताला खोल दिया गया। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद संस्थान अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। एफआरआई निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से 28 दिन क्वारन्टीन समाप्त होने को लेकर आदेश बेशक जारी कर दिया गया है लेकिन इसके बावजूद बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। निदेशक रावत ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर केंद्र व राज्यद सरकार की ओर से तीन मई तक जो लॉकडाउन लागू किया गया है उसे पूरी तरह पालन कराया जाएगा । संस्थान का एक गेट सुबह सात से लेकर एक बजे तक खुला रहेगा उसके बाद तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। संस्थान परिसर में रहने वाले अधिकारी, वैज्ञानिक और कर्मचारी जरूरी सामानों के लिए विशेष परिस्थितियों में बाहर जा सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से क्वारन्टीन अवधि समाप्त होने के बाद आदेश जारी होने के साथ ही संस्थान परिसर में रहने वाले वैज्ञानिकों , अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बता दें कि एफआरआई परिसर स्थित इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी, इंडियन काउंसिल आफ फॉरेस्ट रिसर्च एंड एजुकेशन यानी आईसीएफआरई समेत कई संस्थानों के हजारों वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी पिछले 28 दिनों से पूरी तरह कैद में थे जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक एफआरआई के सभी गेट पर तालाबंदी किए और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने से परिसर में रहने वाले अधिकारियों , वैज्ञानिकों, कर्मचारियों को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही थी।