{"_id":"5c5ef900bdec22738004f435","slug":"afghanistan-cricket-team-will-arrive-dehradun-today-for-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 के लिए देहरादून पहुंची अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम, स्वागत के लिए बनाया स्टेडियम का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 के लिए देहरादून पहुंची अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम, स्वागत के लिए बनाया स्टेडियम का मॉडल
Sun, 10 Feb 2019 10:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
स्वागत के लिए बनाया स्टेडियम का मॉडल
अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय क्रिकेट टीम रविवार को दून पहुंची। कोच आंद्रे जेम्स मोल्स के साथ 11 खिलाड़ी व पांच अन्य सदस्य रविवार को दून पहुंच गए हैं। टीम के मुख्य खिलाड़ी मंगलवार देर शाम होटल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बता दें, आयरलैंड टीम के साथ 21 फरवरी से शुरू होने वाले तीन टी-20, पांच वन डे व एक टेस्ट मैच की शृंखला के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट की 17 सदस्यीय टीम रविवार को दून पहुंची है। प्रेमनगर स्थित एक होटल में सभी खिलाड़ियों का स्वागत होटल के प्रबंधक दिलीप छाबड़ा ने माला पहनाकर किया। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम शाम करीब 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
जहां से खिलाड़ियों को बस से होटल लाया गया। होटल के सेल्स मैनेजर यासिर अराफत ने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड जाने वाले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का पासपोर्ट वेरिफिकेशन दिल्ली में होना है। इसके लिए टीम के कई खिलाड़ी सोमवार तक दिल्ली में रुकेंगे। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के बाद खिलाड़ी मंगलवार देर शाम तक होटल पहुंचेंगे।
विज्ञापन