फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AFG vs IRE third odi Match in dehradun

AFG vs IRE: आयरलैंड ने अफगानिस्तान को तीसरे वन-डे में 4 विकेट से दी करारी हार

Wed, 06 Mar 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
AFG vs IRE third odi Match in dehradun
देहरादून में वन डे मैच

मैन ऑफ द मैच एंड्रयू बलबिरनी की 145 रनों की शानदार शतकीय पारी और जॉर्ज डॉकरेल के 54 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड ने अफगानिस्तान को तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में चार विकेट से हराया। 

विज्ञापन


मंगलवार को दून के राजीव राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे वन डे मैच में अफगानिस्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन आयरलैंड की शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन के सामने मेजबान टीम आठ विकेट पर 256 रन ही बना पाई। जवाब में आयरलैंड की टीम ने एक ओवर रहते 260 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही आयरलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली।
विज्ञापन


इससे पहले, नजीबुल्लाह जदरान के 104 रनों की शानदार शतकीय पारी और कप्तान असगर अफगान के 75 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के सामने 257 रनों का लक्ष्य रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को शुरुआती झटके लगे। टीम के पांच बल्लेबाज 74 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।


तब कप्तान असगर अफगान और नजीबुल्लाह जदरान ने सूझबूझ से बल्लेबाज करते हुए छठे विकेट के लिए 117 रनों को शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 34 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से टी मुरटाग और रैंकिंन ने दो-दो और एंडी मैकब्राइन, जेम्स कैमेरोंड़ों व डॉकरेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किये।

ये हैं दोनों टीम के सदस्य

अफगानिस्तान की टीम
असगर अफगान (कप्तान), उस्मान घनी, नजीब ताराकाई, हजरतुल्लाह जजई, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, शफिकुल्लाह शफाक, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, करीम जनात, फरीद मलिक, सैयद शिरजाद, जिया उर रहमान, जहीर खान, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफा। 

आयरलैंड की टीम
विलियम पोटरफील्ड (कप्तान), पॉल स्टीयरलिंग, एंड्रयू बलबिरनी नै, जॉर्ज हेनरी डॉकरेल, एंड्रयू रॉबर्ट मैक्ब्रीन, केविन ओब्रिन, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रंकिन, सिमरनजीत सिंह, लॉरकन जॉन टकर, जेम्स शैनन, स्टुअर्ट रॉबर्ट थॉम्सन, पीटर चैस, हैरी टॉम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed