फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AFG vs IRE Test match in Dehradun Afghanistan Hard fight for win

AFG vs IRE: टेस्ट मैच में पहली जीत से 118 रनों से दूर अफगानिस्तान

Sun, 17 Mar 2019 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
AFG vs IRE Test match in Dehradun Afghanistan Hard fight for win
देहरादून में मैच - फोटो : अमर उजाला

दून में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच में अफगानिस्तान अपनी पहली जीत से अभी 118 रनों पीछे हैं। तीसरे दिन के समाप्ति तक अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन


इस्लामिक बैंक ऑफ अफगानिस्तान कप के लिए आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट में रविवार को तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। शनिवार के अविजित बल्लेबाज पॉल स्ट्रिलिंग (8) और ए. बलबीरनी (14) रन ने 22 रनों से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


पहले सत्र में ही स्ट्रिलिंग 14 रन के रूप में आयरलैंड को दूसरा झटका लगा। इसके बाद ए. बलबीरनी (82) और जेम्स मैकोलम (39) ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम पहली पारी की तरह लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने 20 रनों के अंदर अपने चार बल्लेबाज खो दिए। एक समय टीम का स्कोर 157 रनों पर छह विकेट हो गया। इसके बाद निचले क्रम के अनुभवी केविन ओब्रियन 56, डॉकरेल 25, जेम्स कैमरन 32 व मुरटाग के 27 रनों की मदद से आयरलैंड ने पूरे विकेट खोकर 288 रन बनाकर कुल 146 रनों की बढ़त हासिल की।

जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम को मो. शहजाद (2) रन के रूप में पहला झटका लगा। दिन की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 29 रन बनाए लिए थे। इसानुल्लाह 16 व रहमत शाह 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 


राशिद ने झटके पांच विकेट
अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान अपने दूसरे ही मैच में पांच विकेट चटकाने में सफल रहे। उन्होंने 34 ओवर में 82 रन देकर पांच सफलता हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा मैच खेल रहे राशिद को पहली पारी में केवल दो विकेट ही मिले थे, लेकिन दूसरी पारी में पांच शिकार किए और टीम को जीत के करीब ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed