फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Affected villages electricity

आए दिन प्रभावित हो रही गांवों की बिजली

Tue, 16 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Affected villages electricity
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर यूपीसीएल दफ्तर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
ब्लॉक के जीतगढ़, खेड़ा पछवा, गोकुलवाला और बरोटीवाला गांव में आए दिन बिजली की समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को विकासनगर स्थित यूपीसीएल दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बरोटीवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास लगे ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ने के कारण आए दिन लाइन ट्रिप हो रही है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसम भरी गर्मी में लोगों का घरों में दिन काटना मुश्किल हो रहा है। पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि विभाग ने क्षेत्र में बिजली समस्या के निदान के लिए जो लाइनमैन रखा है। वह भी कभी फोन नहीं उठाता। ठप हुई बिजली आपूर्ति घंटो बाद बहाल हो पाती है।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र में जिस फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। उससे भीमावाला, अजीतनगर, नावघाट, बाबड़ी और बाबूगढ़ क्षेत्र में भी सप्लाई की जाती है। ऐसे में इन जगहों पर आने फाल्ट के कारण कई मर्तबा क्षेत्र की बत्ती भी गुल रहती है। उन्होंने क्षेत्र के लिए अलग से फीडर बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मोहित शर्मा, मायाराम जोशी, सुरेंद्र प्रसाद, रजनी, एस कुमार, अनिल, दीप सिंह, नरेश कुमार, तुषार कपूर, शंकर थापा, बीबी शर्मा, सूरजपाल, राधेश्याम, बीना देवी, जर्नादन प्रसाद, मामत चंद, सुदेश बाला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले में सहायक अभियंता राजपाल सिंह का कहना है कि बारिश के कारण लाइन ट्रिप हो रही है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। क्षेत्र को नए फीडर से जोड़ने के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed