{"_id":"57401c084f1c1b8b20ac7173","slug":"advani-says-about-modi-government-two-year-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के दो साल के कामकाज को आडवाणी ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के दो साल के कामकाज को आडवाणी ने सराहा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार, नरेंद्र नगर (टिहरी)
Updated Sun, 22 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
पुत्री प्रतिभा के साथ हरिद्वार स्टेशन से बाहर आते आडवाणी।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि केंद्र सरकार प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। वे मोदी सरकार से कामकाज से न केवल संतुष्ट दिखे, बल्कि उन्होंने सरकार के कामकाज की सराहना भी की।
विज्ञापन
शनिवार को नरेंद्रनगर जाने के लिए आडवाणी शताब्दी एक्सप्रेस से बेटी प्रतिभा आडवाणी और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार स्टेशन पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
निजी यात्रा पर पहुंचे हैं आडवाणी
पत्रकारों से बातचीत में लालकृष्ण आडवाणी ने राजनीतिक मुद्दों पर ज्यादा कुछ नहीं बोला। लेकिन, केंद्र सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की। कहा कि जिन कल्पनाओं के साथ केंद्र सरकार अस्तित्व में आई थी। उनके अनुरूप वह काम कर रही है। अपनी यात्रा को उन्होंने निजी बताया और कहा कि परिजनों और मित्रों के साथ वे कुछ दिन उत्तराखंड में बिताने आए हैं। इसके बाद आडवाणी नरेंद्र नगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
नरेंद्र नगर में ठहरे हैं एलके
नरेंद्र नगर में वे होटल आनंदा में ठहरे हुए हैं और मंगलवार को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। होटल सूत्रों के अनुसार आडवाणी के साथ उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी, जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चोपड़ा और तीन अन्य पारिवारिक मित्र भ्रमण पर आए हैं। बताया गया कि वह एकांतवास के लिए यहां आए हैं। लिहाजा इस दौरान उन्होंने किसी से मिलने और राजनीतिक चर्चा से इनकार कर दिया।