फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adulterated ghee-oil and other food items being sold in Doon

दून में बिक रहे मिलावटी घी-तेल और दूसरे खाद्य पदार्थ

Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Adulterated ghee-oil and other food items being sold in Doon
जिले में कई जगह मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है। तेल, घी, दूध, मावा, मसाले, आटा, दाल के साथ ही अमूल जैसे ब्रांडेड उत्पाद भी सब स्टैंडर्ड (मानकों के विपरीत) आ रहे हैं। रुद्रपुर प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट इस बात की तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले साल अगस्त से दिसंबर और इस साल मार्च व जून में विकासनगर, ऋषिकेश व दून में विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। जिनमें सूजी, खाद्य तेल, पनीर, घी, दूध व पाम आयल के 56 में से 11 नमूने की रिपोर्ट मानकों के विपरीत आई है। इसमें अमूल कंपनी का घी भी शामिल है। इसके अलावा कुट्टू के आटे का एक नमूना भी स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं मिला है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल ने बताया कि संबंधित फर्म और दुकानदारों को दोबारा जांच के लिए नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नोटिस का समय पूरा होने पर वाद दायर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रही है। जनता की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed