{"_id":"65075e122d3643fbea05a7c6","slug":"admissions-will-be-available-in-pg-colleges-on-the-basis-of-merit-from-today-dehradun-news-c-5-drn1037-246704-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अशासकीय पीजी कॉलेजों में मेरिट के आधार पर आज से मिलेंगे दाखिले, पढ़ें ये जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अशासकीय पीजी कॉलेजों में मेरिट के आधार पर आज से मिलेंगे दाखिले, पढ़ें ये जरूरी जानकारी
Mon, 18 Sep 2023 11:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:55 AM IST
सार
डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने बताया कि गढ़वाल विवि के निर्देश पर कॉलेज में सोमवार से यूजी और पीजी के दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रवेश
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून के अशासकीय पीजी कॉलेजों में आज यानी 18 सितंबर से मेरिट के आधार पर छात्रों के दाखिले किए जाएंगे। कॉलेजों में अब तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर छात्रों का दाखिला किया जा रहा था। तमाम छात्र ऐसे हैं जिन्होंने सीयूईटी की परीक्षा ही नहीं दी थी। ऐसे में कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं। इसके लिए छात्र संगठन प्रदर्शन कर सरकार से सीयूईटी से छूट देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद गढ़वाल विवि ने छात्रों को सीयूईटी से राहत दी है।
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने बताया कि गढ़वाल विवि के निर्देश पर कॉलेज में सोमवार से यूजी और पीजी के दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। कॉलेज में यूजी में अभी आधी सीट खाली रह गई हैं। इसके लिए छात्र http://www.dbscollegedehradun.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रो प्रदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज के छात्रों को sgrrcollege.co.in पर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
गणेशोत्सव: मुंबई से दून पहुंचे बप्पा, 19 को मूर्ति स्थापना, जानें देहरादून में कैसे हुई थी इस उत्सव की शुरुआत
विज्ञापन
छात्रों के दाखिले सीयूईटी के बिना ही किए जाएंगे। एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो सरिता कुमार ने बताया कॉलेज में मेरिट के आधार पर छात्राओं के दाखिले शुरू हो रहे हैं। छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर सीयूईटी और mkpcollege.in पर पंजीकरण कर सकती हैं। इसमें दो विकल्प रहेंगे, जिन छात्राओं ने सीयूईटी की परीक्षा दी है वह सीयूईटी से आवेदन कर सकती हैं। जिन छात्राओं ने सीयूईटी नहीं दी वह मेरिट का विकल्प चुन सकती हैं।
विवि का निर्णय मान रहे कॉलेज
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि सीयूईटी से राहत के लिए अब तक यूजीसी की ओर से कोई फैसला नहीं आया है। लेकिन विवि ने कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठनों की मांग पर एक सर्कुलेशन जारी किया है। इसके आधार पर ही मेरिट से दाखिला किया जाएगा।
यूजी में सीटों का हाल
कॉलेज का नाम यूजी की सीट भरी सीट
डीएवी 3815 2300
डीबीएस 860 320
एसजीआरआर 645 260
एमकेपी 1380 85