फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganeshotsav Preparations in Dehradun Bappa reached Doon from Mumbai read more update in hindi

गणेशोत्सव: मुंबई से दून पहुंचे बप्पा, 19 को मूर्ति स्थापना, जानें देहरादून में कैसे हुई थी इस उत्सव की शुरुआत

Sun, 17 Sep 2023 06:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Sep 2023 06:02 PM IST
सार

मुंबई से करीब 16 साल पहले दून आए परिवारों ने गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी दून में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार सजने लगे हैं। जगह-जगह छोटी-बड़ी दुकानें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Ganeshotsav Preparations in Dehradun Bappa reached Doon from Mumbai read more update in hindi
गणेशोत्सव 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित होने वाले गणेशोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, गणेश उत्सव मंडल धामावाला की ओर से आयोजित होने वाले गणेशोत्सव के लिए मुंबई से बप्पा की मूर्ति शनिवार को दून पहुंची।

विज्ञापन


19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी।मंडल के कोषाध्यक्ष संतोष माने ने बताया, इस वर्ष की मूर्ति को विशेष रूप से तैयार किया गया है। मूर्ति में भगवान गणेश के साथ राममंदिर की झलक है। माने ने बताया, 19 सितंबर की शाम को साढ़े सात बजे दिगंबर भरत गिरी महाराज के नेतृत्व में मूर्ति स्थापना की जाएगी। 19 से 25 सितंबर तक सुबह शाम आरती के बाद रात को झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


24 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम सात बजे ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गणपति बप्पा की मूर्तियों से सजे बाजार

गणेशोत्सव को लेकर राजधानी दून में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार सजने लगे हैं। जगह-जगह छोटी-बड़ी दुकानें लगाई गई हैं। जहां तरह-तरह के गणेश की मूर्तियां बिकने के लिए आई हैं। शहर में कई जगह अस्थायी दुकानें लगी हैं। गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने और बेचने वालों को आर्डर मिल रहे हैं। मूर्तिकार अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। खासकर चकराता रोड और पलटन बाजार में बप्पा की मूर्तियों के बाजार सजे हैं।

ये भी पढ़ें...रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी:  अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

16 साल पहले दून में शुरू किया था गणेशोत्सव

मुंबई से करीब 16 साल पहले दून आए परिवारों ने गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर साल श्री गणेश उत्सव मंडल रिफाइनरी समिति सराफा बाजार की ओर से धामावाला में गणेशोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed