फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administrators will sit in village and Gram panchayats Uttarakhand Government News in hindi

Uttarakhand News: ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में बैठेंगे प्रशासक, जिला पंचायतों में अगले महीने होंगे नियुक्त

Tue, 12 Nov 2024 05:20 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सकता। सात हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कार्यकाल 29 नवंबर एवं जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
Administrators will sit in village and Gram panchayats Uttarakhand Government News in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की 10 हजार से अधिक ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में इसी महीने प्रशासक बैठेंगे। जिला पंचायतों में भी दो दिसंबर तक प्रशासक नियुक्त कर दिए जाएंगे। प्रशासक कौन होंगे, यह राज्य सरकार को तय करना है।

विज्ञापन

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि कोविड के दौरान पंचायतों की बैठकें नहीं हो सकीं। इसलिए पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सचिव पंचायतीराज से रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सकता। सात हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कार्यकाल 29 नवंबर एवं जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में तीन हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिनके कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों का बैठना तय है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रशासक कौन होंगे संविधान में यह अधिकार राज्य सरकार के पास है।

प्रदेश में हैं इतनी ग्राम और क्षेत्र पंचायतें

प्रदेश में हरिद्वार समेत 7823 ग्राम पंचायतें, 3157 क्षेत्र पंचायतें और 387 जिला पंचायतें हैं।

सरकार को प्रशासक समिति के माध्यम से पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लेना चाहिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को इसका आश्वासन दिया है। -जगत सिंह मार्तोलिया, संयोजक उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन

ये भी पढ़ें...सीएम धामी के अंदाज:  गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के...अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच...देखें तस्वीरें

पंचायतों का अभी कार्यकाल चल रहा है, इनमें प्रशासक नियुक्त होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। चंद्रेश कुमार यादव, सचिव पंचायतीराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed