फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   administrative reshuffle at government level in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami gave indications

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिए नौकरशाही में बदलाव के संकेत, आईएएस राधिका झा छुट्टी से लौटीं, प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे मुरुगेशन

Wed, 06 Apr 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

उत्तराखंड की नौकरशाही में बदलाव की संभावना है। इस बदलाव की शुरुआत सचिवालय से होगी। शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल के आसार हैं। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
administrative reshuffle at government level in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami gave indications
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी राधिका झा बाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) से लौट आई हैं। जबकि आईएएस अधिकारी एसए मुरुगेशन पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु जाएंगे। केंद्र सरकार से उनकी तैनाती के आदेश हो चुके हैं। आईएएस कैडर के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भी प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल के भी आसार हैं। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड की नौकरशाही में बदलाव की संभावना है। इस बदलाव की शुरुआत सचिवालय से होगी। सचिव राधिका झा बाल देखभाल अवकाश से लौट आई हैं। लेकिन अभी उनकी तैनाती नहीं हो पाई है। इस बीच 2005 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस मुरुगेशन प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी एटोमिक रिसर्च सेंटर में इंटरनल फाइनेंस एडवाइजर के पद पर तैनाती दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसचिव दीपक शर्मा ने मुख्य सचिव को इस संबंध पत्र भेजा है। मुुरुगेशन के पास आपदा प्रबंधन व ग्राम्य विकास का जिम्मा है। एक अन्य आईएएस अधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, इन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनए) के संयुक्त निदेशक पद के लिए आवेदन कर दिया है। वरिष्ठ आईएएस अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी है। उन्हें राज्य सरकार से एनओसी पहले ही प्राप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन

शासन में गैर आईएएस को तैनात करने की तैयारी

शासन में एक गैर आईएएस अधिकारी को भी तैनात करने की तैयारी है। भारतीय संचार सेवा अधिकारी दीपक गैरोला पूर्व में भी सचिव पद पर तैनात रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, गैरोला ने कार्मिक विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। अभी गैरोला की तैनाती आदेश नहीं हुए हैं। बता दें कि पूर्व में गैरोला की तैनाती के बाद खासी तनातनी हो गई थी। आईएएस एसोसिएशन ने गैर आईएएस को तैनाती देने का विरोध किया था।


 

पीसीएस से आईएएस बनेंगे 18 अफसर

पीसीएस कैडर के 18 अधिकारी आने वाले कुछ दिनों में आईएएस बन जाएंगे। कार्मिक विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग को उनकी पदोन्नति का प्रस्ताव भेज दिया है। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। जिन अधिकारियों के आईएएस बनने की संभावना है उनमें उमेश नारायण पांडे, उदय राज सिंह, ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कमठान, रवनीत चीमा, योगेश तिवारी, योगेंद्र यादव, देवकृष्ण तिवारी, कर्मेंद्र सिंह, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed