{"_id":"62c7301f569c8c5b482e2b64","slug":"administration-s-bulldozer-against-encroachment-in-mussoorie-encroachment-removed-from-126-places-in-the-city-in-a-single-day-encroachment-on-roads-mussoorie-news-drn41660549","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर,शहर में 126 जगहों से एक ही दिन में हटाया गया अतिक्रमण ,सङको को किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर,शहर में 126 जगहों से एक ही दिन में हटाया गया अतिक्रमण ,सङको को किया अतिक्रमण
विज्ञापन
शहर में पहली बार स्थानीय प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 126 स्थानों पर बुलडोजर चलाकर सड़कों को साफ किया। अभियान के खिलाफ बाटाघाट, पुरानी टिहरी बस अड्डे और मैसानिक बस अड्डे के पास लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अभियान जारी रखा। उधर, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में किंक्रेग में एक दुकान को सील कर दिया गया। बताया कि दुकान की जांच की जा रही है, अगर अवैध तरीके से आवंटन मिला तो ध्वस्त किया जाएगा।
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर मलिंगार, पुराने टिहरी बस अड्डे, बाटाघाट, लक्ष्मणपुरी समेत कई जगह सड़क पर बने अवैध खोखों पर भी चलाते हुए सड़कों को खाली कराया। बाटाघाट में पीडब्ल्यूडी और एनएच की सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने बिना किसी लागलपेट के अतिक्रमण हटाया। इसी तरह टिहरी बस अड्डे के पास भी टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन बुलडोजर चलता रहा। बालाहिसार, बाटाघाट से किंक्रेग तक अवैध खोखों को भी प्रशासन की टीम ने हटाया। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि शहर की अधिकांश सड़कों पर लोगों ने अवैध तरीके से खोखे स्थापित कर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं।
कहा कि मैसानिक बस अड्डे पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण से रोडवेज बसें भी नहीं मुड़ पाती हैं। बताया कि लोनिवि, एनएच और पालिका द्वारा अतिक्रमण चिह्नित किया गया था, उसके बाद अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बताया कि पुलिस, पालिका, एनएच और लोनिवि के सहयोग से अधिकांश स्थानों से अतिक्रमण को हटा दिया गया है। कहा कि सुनिश्चित किया गया कि जिन जगहों से अतिक्रमण को हटाया गया उन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी भी तय की गई है। बताया कि शहर में 126 जगह से अतिक्रमण पूरी तरह से हटा दिया गया है। कहा कि सड़कों पर फिर अतिक्रमण होगा तो अतिक्रमणकारी के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीओ पल्लवी त्यागी, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, दरोगा विनय शर्मा, ईओ पालिका यूडी तिवाडी, अभियंता रमेश बिष्ट, पालिका के कार्यालय अधीक्षक महावीर सिंह राणा, लोनिवि के एई रविंद्र पाल, एनएच जेई खुशवंत शर्मा, एसडीओ ऊर्जा निगम पंकज थपलियाल, एमडीडीए के सुधीर गुप्ता, नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
यूकेडी नेता के ढाबे पर चला बुलडोजर, गिरफ्तार
यूकेडी के राजपुर से 2022 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे बिल्लू बाल्मीकि के ढाबे पर भी बुलडोजर चला। मैसानिक लॉज बस अड्डे पर स्थिति उनके ढाबे को भी प्रशासन ने ढहा दिया। इस दौरान बिल्लू ने विरोध करते हुए गलत तरीके से ढाबे को तोड़ने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने बिल्लू को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बिल्लू ने आरोप लगाया कि मामला कोर्ट में चलने के बावजूद प्रशासन ने सुनवाई का मौका नहीं दिया। उधर, मैसानिक लाज बस अड्डे के पास पुलिस का बूथ और बंद पानी की टंकी समेत आधा दर्जन से ज्यादा टिन के खोखों को भी तोड़ दिया गया।
दुकान, रेस्टोरेंट अवैध तो बसनेगा शौचालय
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के पास शीतल भोजनालय पूर्व में गैराज के रूप में पालिका में दर्ज है और रेस्टोंरेंट संचालित किया जा रहा। भोजनालय को भी सील किया गया। कहा कि दुकान और रेस्टोरेंट अवैध होंगे तो उनमें सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा। कहा कि आने वाले दिनों में अन्य स्थानों के अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक दलों ने बनाए रखी दूरी
पहली बार बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर राजनीतिक दल खामोश रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। कहा कि जो लोग पालिका द्वारा चिह्नित हैं, उनका कहीं दूसरी जगह विस्थापन होना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की उनको कोई जानकारी नहीं है। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि भविष्य में अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी रहेगा।