फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ADM took a meeting of traders regarding smart city works in Paltan Bazar

पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी कार्यों को लेकर एडीएम ने ली व्यापारियों की बैठक

Thu, 24 Feb 2022 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
ADM took a meeting of traders regarding smart city works in Paltan Bazar
देहरादून। बुधवार को एडीएम फाइनेंस ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों की मौजूदगी व्यापारी संगठनों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में पलटन बाजार में कोतवाली से आगे स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रजेेंटेशन व्यापारियों को दिखाई गई। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जो भी कार्य हो उससे व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिस पर एडीएम ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि पूर्व में कहा गया था की 5-5 दुकानों के आगे नाली को खोलकर साफ कर और उसे सही ढंग से आरसीसी की बनाकर ही आगे के काम की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में व्यापारियों को कोई भी दिक्कत नहीं होना चाहिए। वहीं कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि सबसे पहले घंटाघर से पलटन बाजार को जो कार्य होना है, उसे पूरा कर दिया जाए। जिसमें अंडरग्राउंड वायरिंग व नालियों का ढाल का कार्य शामिल है। कहा कि जब तक यह कार्य पूरे नहीं होंगे तब तक आगे का कार्य न किया जाए। इस पर एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया की व्यापारी जैसा कार्य चाहते हैं, कार्य बिलकुल वैसा ही होगा। पहले जो गलतियां अधिकारियों द्वारा की गई है उसको दोहराया नही जाएगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक विजय बग्गा, सुशील अग्रवाल, कालू भगत, रवि मल्होत्रा, शेखर फुलारा, हरीश विरमानी, पंकज डीडान आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed