{"_id":"5d4c83918ebc3e6d0c33b6c1","slug":"aditi-and-astitva-will-show-talent-in-ice-skating-dehradun-news-drn3157741157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइस स्केटिंग में प्रतिभा दिखाएंगे अस्तित्व, अदिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइस स्केटिंग में प्रतिभा दिखाएंगे अस्तित्व, अदिति
विज्ञापन

देहरादून। राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में देहरादून के अस्तित्व डोभाल व अदिति विश्वकर्मा प्रतिभा दिखाएंगे। गुड़गांव में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाड़ी देहरादून से गुड़गांव के लिए रवाना हो गए।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने बताया कि गुड़गांव में नौ अगस्त से 16वीं स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता होनी है, जिसमें देशभर के 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश से अस्तित्व व अदिति का चयन हुआ है, जिन्हें गुड़गांव के लिए रवाना कर दिया गया। कहा कि इन दोनों ने विषम हालातों में प्रशिक्षण लेकर खुद को साबित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं के लिए आइस रिंक को खोला जाना चाहिए।