फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adi Kailash Yatra 2023 will start again from October after two months of Road Closing

Adi Kailash Yatra 2023: अक्तूबर से फिर शुरू होगी दो महीने से बंद आदि कैलाश यात्रा, इसलिए लगी थी रोक

Thu, 07 Sep 2023 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Sep 2023 07:34 PM IST
सार

Adi Kailash Yatra 2023 : कुमाऊं मंडल विकास निगम चार मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करता है। मानसून काल में यात्रा मार्ग के बार-बार बंद होने के कारण जुलाई और अगस्त में यात्रा को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Adi Kailash Yatra 2023 will start again from October after two months of Road Closing
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दो महीने से बंद आदि कैलाश यात्रा फिर शुरू हो रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) अक्तूबर से यात्रा को फिर शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मानसूनकाल में तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बंद होने के बाद केएमवीएन आवेदन कर चुके यात्रियों को यात्रा नहीं करा पाया था। इस समय सिर्फ प्राइवेट टूर ऑपरेटर के दल यात्रा के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम चार मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करता है। मानसून काल में यात्रा मार्ग के बार-बार बंद होने के कारण जुलाई और अगस्त में यात्रा को बंद कर दिया था। अब जगह-जगह खराब हुई चीन सीमा और आदि कैलाश यात्रा मार्ग को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी का कहना है कि सितंबर अंतिम सप्ताह तक सड़क के ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यात्रा अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


Haridwar: शिक्षा चेतना यात्रा में बोले महंत रविंद्रपुरी-जो सनातन का काज करेगा, वही 2024 में राज करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 223 श्रद्धालु कर चुके हैं यात्रा

वर्ष 2023 में चार मई से शुरू हुई यात्रा के दौरान केएमवीएन ने 223 पर्यटकों को आदि कैलाश, ओम पर्वत, पार्वती सरोवर और कालापानी के दर्शन कराए थे। प्राइवेट टूर ऑपरेटर ने भी करीब दो हजार से अधिक लोगों को यात्रा कराई।

अब नहीं चलना पड़ता पैदल

केएमवीएन ने वर्ष 1991 में आदि कैलाश यात्रा शुरू की थी। तब यात्रियों को धारचूला से आदि कैलाश तक सात से आठ पड़ाव पैदल चलकर आदि कैलाश पहुंचना पड़ता था। वर्ष 2019 में बीआरओ के चीन सीमा तक सड़क बनाने के बाद वर्ष 2022 में आदि कैलाश यात्रा वाहन से शुरू हो पाई। अब यात्रियों को पैदल नहीं चलना पड़ता है।

धारचूला में बनने लगे इनर लाइन परमिट

धारचूला एसडीएम कार्यालय में इनर लाइन परमिट बनने शुरू हो गए हैं। वर्षाकाल में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम कार्यालय ने इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए थे। उधर, दो महीने बाद प्राइवेट टूर ऑपरेटर का पहला दल आदि कैलाश यात्रा के लिए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचा। यात्रा दल में शामिल 32 लोगों का भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed