फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adhar center started in gpo

जीपीओ में आधार केंद्र शुरू, लोगों को राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
adhar center started in gpo
जीपीओ में आधार केंद्र शुरू, लोगों को राहत - यूआईडीएआई के केंद्र के बाद यह दूसरा केंद्र खुला, अब लोगों को मिलेगी राहत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। बृहस्पतिवार से घंटा घर स्थित मुख्य डाकघर में आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। जीपीओ के बाद अब डाकघर की अन्य शाखाओं में भी आधार केंद्र को शुरू करने की तैयारी है। लॉकडाउन लागू होने के बाद डाकघर के आधार केंद्र खुलने से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को पहले दिन जीपीओ में 25 लोगों ने आधार सेवा का लाभ लिया। हालांकि, सामान्य दिनों की तुलना में यह संख्या बेहद कम है। प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि विभाग को मंगलवार रात आदेश मिले, जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम जीपीओ का आधार केंद्र शुरू कर दिया है। पहले दिन लोगों में जानकारी न होने के कारण सीमित संख्या में लोग पहुंचे। कहा कि प्रदेश सरकार व यूआईडीएआई की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के बाद सभी आधार केंद्र बंद थे। विगत सोमवार से यूआईडीएआई का जीएमएस रोड स्थित आधार केंद्र शुरू हुआ। सिर्फ एक आधार केंद्र के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed