फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adhar card with link to LIC policy

अब आधार से लिंक होगी LIC पॉलिसी, ये होंगे फायदे

Sat, 02 Sep 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Sep 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
adhar card with link to LIC policy
lic

बीमा करवाने वाले ग्राहकों को अपनी पॉलिसी भी आधार से लिंक करानी होगी। इससे उनका मनी बैक या मैच्योरिटी का पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा। ग्राहकों की पॉलिसी को आधार से जोड़ने के लिए जीवन बीमा निगम ग्राहकों से संपर्क साध रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ग्राहकों की पॉलिसी को आधार लिंक किया जा चुका है। अन्य ग्राहकों को भी पॉलिसी को आधार से जोड़ना होगा।

विज्ञापन

adhar card with link to LIC policy
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images

साथ ही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पैन नंबर भी देना होगा। उन्होंने बताया कि एलआईसी अपनी स्थापना के 61 वर्ष पूरे होने पर एक से सात सितंबर तक बीमा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। शुक्रवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

बीमा सप्ताह में हेल्थ कैंप, कार-बाइक रैली, शिक्षक सम्मान समारोह और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कई आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि एलआईसी राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 2579 करोड़ का निवेश किया है। साथ ही निगम ग्राहकों के लिए चार नई बीमा पॉलिसी लेकर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed