...तो अब उत्तराखंड में दस्तक देगा अडानी ग्रुप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही उत्तराखंड में अडानी औद्योगिक समूह की एंट्री होगी। समूह की अडानी ग्रीन एनर्जी लि. कंपनी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र भेजकर मुलाकात का समय मांगा है।
अडानी ग्रुप उत्तराखंड में सौर ऊर्जा सेक्टर में 1000 मेगावाट तक प्लांट लगाने का इच्छुक है। इस प्लांट पर करीब छह हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह ग्रुप केबड़े अफसरों की सीएम से मुलाकात होगी।
फिलहाल जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार अडानी समूह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा है। इस समूह ने उत्तराखडं में सौर ऊर्जा सेक्टर में निवेश की इच्छा व्यक्त की है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लि. सौर ऊर्जा सेक्टर में देश की बड़ी कंपनी है।
कंपनी ने सीएम हरीश रावत भेजे पत्र में अपनी विशेषताओं व देश भर में निर्माणाधीन सोलर एनर्जी के प्रोजेक्ट्स का जिक्र भी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अडानी समूह राज्य में एक हजार मेगावाट का सोलर प्लांट लगाना चाहता है। बाकी सभी बिन्दुओं पर अगले सप्ताह सीएम के साथ होने वाली संभावित मुलाकात में स्थिति स्पष्ट होगी।
चाहिए दो हजार हेक्टेयर भूमि
यदि एक हजार मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाता है तो करीब दो हजार हेक्टेयर जमीन चाहिए। यही मसला सबसे मुश्किल है। क्योंकि उत्तराखंड में एक स्थान पर इतनी जमीन की उपलब्धता खासा मुश्किल काम है। इस प्रोजेक्ट में करीब छह हजार करोड़ रुपए का निवेश संभावित है। यदि यह प्रोजेक्ट लगा तो चार हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
अडानी समूह के देश भर में सौर ऊर्जा के संयंत्र
: तमिलनाडु में 648 मेगावाट का सोलर प्लांट मार्च 2016 तक तैयार होगा
: राजस्थान में 10 हजार मेगावाट का सोलर पार्क के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर
: यूपी में भी 50 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की एक्सरसाइज शुरू
: गुजरात में मुंद्रा पोर्ट व एसईजैड के साथ मिलकर तीन गीगा वॉट का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित
अडानी ग्रुप की तरफ से सोलर पावर सेक्टर में निवेश का प्रस्ताव आया है। जल्द ही मुख्यमंत्री से समूह के अधिकारियों की मुलाकात होगी, इसकेबाद ही कार्य योजना तैयार होगी। क्योंकि सोलर पावर इंडस्ट्री में जमीन की उपलब्धता ही सबसे महत्वपूर्ण है।
- रणजीत रावत, सीएम के औद्योगिक सलाहाकार