फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actress Arushi Nishank received Fresh Face of Bollywood award in Dubai Uttarakhand news in hindi

Dehradun: दुबई में चमकी पहाड़ की हसीना, फ्रेश फेस ऑफ बॉलीवुड अवार्ड से नवाजी गई अभिनेत्री आरुषि निशंक

Mon, 01 May 2023 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 04:34 PM IST
सार

आरुषि निशंक ने अरब देशों में विशेष रूप से दुबई में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग दुबई और यूएई के अन्य हिस्सों में हो।

विज्ञापन
Actress Arushi Nishank received Fresh Face of Bollywood award in Dubai Uttarakhand news in hindi
अभिनेत्री आरुषि निशंक को मिला फ्रेश फेस ऑफ बॉलीवुड अवार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को दुबई में ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्ड्स और फैशन फेस्टिवल में शेख याकूब अल अली और एचई आरेफा अल फलाही की ओर से ''फ्रेश फेस ऑफ बॉलीवुड'' के रूप में सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड आरुषी निशंक को बतौर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर बॉलीवुड में उनके बेहतरीन काम के लिए दिया गया।

विज्ञापन


आरुषि निशंक का जन्म उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ है। आरुषि के पिता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार क्षेत्र से सांसद हैं और वह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। कार्यक्रम में आरुषि निशंक ने अरब देशों में विशेष रूप से दुबई में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग दुबई और यूएई के अन्य हिस्सों में हो।
विज्ञापन


वैश्वीकरण और ओटीटी प्लेटफॉर्म के मजबूत होने के समय में मनोरंजन व्यवसाय बड़ा हो रहा है जो भारत और यूएई दोनों को विकास में मदद कर सकता है। टी-सीरीज और जी-म्यूजिक के तीन म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर प्रसिद्धि पाने वाली आरुषी फिल्म ''तारिणी'' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिथौरागढ़ के मिर्थि में आईटीबीपी को कैंप विस्तार के लिए मिली नौ हेक्टेयर भूमि, शासनादेश जारी


आरुषि निशंक अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस-हिमश्री फिल्म्स चलाती हैं, जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार के साथ एक शो का निर्माण कर रही हैं। आरुषि को जुबिन नौटियाल की गाई गई सीरीज ''वफा ना रास आई'' के हिट संगीत वीडियो में से एक में देखा गया था। इसमें दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। गाने ने अब तक टी-सीरीज के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर 296 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed