धाविका गरिमा बनीं हिमालयी सुपरवूमेन की ब्रांड एंबेसडर, अभिनेता मिलिंद सोमन ने किया नियुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की धाविका गरिमा जोशी को प्रख्यात सिने अभिनेता मिलिंद सोमन ने हिमालयी सुपरवूमेन 10 किमी दौड़ का एंबेसडर (मैस्कॉट) नियुक्त किया है। बता दें कि मिलिंद महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम तरह की गतिविधियों का आयोजन करते हैं।
घायल धाविका के पिता पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि गरिमा ने फोन पर उन्हें एंबेसडर बनने की सूचना दी है। इससे उनके गांव छतगुल्ला में हर्ष की लहर दौड़ गई। फोन पर घायल धाविका गरिमा जोशी ने बताया कि उन्हें हिमालयी सुपर वूमेन 10 किमी दौड़ के लिए मैस्कॉट चुना गया है। सिने अभिनेता मिलिंद ने सुपर पॉवर वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक सराहनीय प्रयास किया है।
इससे हिमालयी क्षेत्र की महिलाओं को और सशक्त होने का अवसर मिलेगा। यह दौड़ 15 मार्च 2020 को होगी। एंबेसडर बनने के बाद भी वह महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने का प्रयास करेंगी। इधर, ग्राम प्रधान प्रेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पिता पूरन जोशी का आरोप है कि उत्तराखंड सरकार ने गरिमा की सुध नहीं ली, इसीलिए उसने प्रदेश की टीम से खेलना छोड़ दिया। वर्तमान में गरिमा हरियाणा की व्हील चेयर वालीबॉल की कप्तान हैं।