फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken in NSA for sharing misleading information

Dehradun News: भ्रामक सूचनाएं शेयर करने पर एनएसए में होगी कार्रवाई

Sun, 06 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken in NSA for sharing misleading information
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं शेयर करने वालों पर पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिन लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से सूचनाएं शेयर की हैं उन पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। देहरादून पुलिस ने बीते सात महीने में ऐसे 21 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें जांच जारी है। जल्द कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, जिले की सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है। बीते दिनों प्रदेश में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनके बाद कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाने की सोची। इससे कहीं न कहीं सामाजिक सौहार्द भी खतरे में पड़ा है। बीते दिनों पटेलनगर थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक वर्ग विशेष के व्यक्ति के बारे में भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही थी। इस पर पटेलनगर थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इसी तरह जनवरी से अब तक 21 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। इनमें दो ऋषिकेश, दो नेहरू कॉलोनी, चार पटेलनगर, तीन प्रेमनगर, एक वसंत विहार, एक रायपुर, तीन विकासनगर और पांच सहसपुर थाने के हैं। अब पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इनमें से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर एनएसए की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया, इन सूचनाओं को शेयर करने वालों को चिह्नित भी किया गया है। कुछ की जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed