फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken if complaints are not resolved: DM

शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो होगी कार्रवाई : डीएम

Tue, 06 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if complaints are not resolved: DM
जिलाधिकारी सोनिका ने ई-चौपाल के माध्यम से आने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि निस्तारण के बाद इसकी रिपोर्ट सीडीओ को देनी होगी। सोमवार को जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नथूवाला के लोगों ने उनके क्षेत्र से होते हुए सिटी बस का संचालन कराने की मांग की। कहा कि गुलरघाटी को जाने वाली बसों का संचालन या फिर नई बसों को देहरादून से रायपुर-नथूवाला होते हुए गुलरघाटी तक चलाया जाए। इस जनसुनवाई में कुल 116 शिकायतें सुनी गईं। इनमें शस्त्र लाइसेंस, पेयजल बिल अधिक आने, बीमा कंपनी द्वारा धोखाधड़ी, आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने आदि की शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत पटल को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में अब तक नगर निगम से संबंधित प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने के साथ ही तारबाड़ करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका ने झाझरा में ग्राम सभा की भूमि पर किए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई थी। इस एक हेक्टेयर भूमि से जिलाधिकारी ने तत्काल अतिक्रमण हटाकर कब्जा मुक्त करने के निर्देश थे। इन निर्देशों के क्रम में सोमवार को एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने इस जमीन से कब्जा हटवाया। यहां पर सरकार का एक बोर्ड भी लगा दिया गया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed