{"_id":"577a9d0c4f1c1b6d697fa68e","slug":"action-will-be-take-on-junk-food-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को जंक फूड खिलाया तो गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को जंक फूड खिलाया तो गिरेगी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
जंक फूड
- फोटो : foodnetwork.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की कैंटीन में जंक फूड परोसने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रावधानों के अनुसार जंक फूड पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव को 15 दिनों के भीतर आयोग को रिपोर्ट भेजनी होगी।
विज्ञापन
स्कूलों की कैंटीन में हाई शुगर, हाई फैट, हाई सॉल्ट वाले जंक फूड से बच्चों में टाई टू डायबिटीज, हाईपर टेंशन, डिसिल्पडेमिया, क्रॉनिक इनफ्लेमेशन और हाईपरसुलेमियां जैसी बीमारियों में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई है। उसके अलावा हृदय संबंधी रोगों में भी इजाफा हुआ है। इसको देखते हुए सरकार ने स्कूलों की कैंटीन में इनको परोसे जाने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
15 दिन के भीतर जानकारी देने के निर्देश
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी इसकी गाइडलाइन तय की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उत्तराखंड समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर गाइडलाइन के अनुसार प्रभावी रोक के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार को इस दिशा में उठाए गए कदम की जानकारी भी 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्कूलों की कैंटीन और आस-पास जंक फूड बेचने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन