{"_id":"5d488c3f8ebc3e6ccd3477f0","slug":"action-on-illegal-mining-27-dumpers-nine-tractor-trolleys-seized-dehradun-news-drn3154234183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर कार्रवाई, 27 डंपर, नौ ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर कार्रवाई, 27 डंपर, नौ ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज
विज्ञापन
देहरादून। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ रविवार रात चले अभियान में 27 डंपर और नौ ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात नियमाें के उल्लंघन में 127 वाहन सीज किए गए।
शिमला बाईपास पर पटेलनगर पुलिस ने एक डंपर अवैध खनन और चार डंपर चालकों के पास से डीएल न होने के आरोप में सीज कर दिए। रायपुर पुलिस ने अवैध खनन में डंपर और ट्रैक्टर-टाली और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ओवरलोडिंग में एक ट्रैक्टर-ट्राली सीज की। डोईवाला में 13 डंपर, रायवाला में सात ट्रक और एक डंपर ओवरलोडिंग में सीज किया गया। विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश, रानी पोखरी, क्लेमेंटटाउन, कैंट और मसूरी पुलिस ने यातायात नियमाें के उल्लंघन में चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
अवैध खनन, ओवर लोडिंग और हादसों की रोकथाम को जिले भर में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। जनता के पास यदि अवैध खनन से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक