{"_id":"5d337d5d8ebc3e6caf0ce300","slug":"action-of-police-in-the-forest-of-plan-kheda-vikas-nagar-news-drn313616515","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से 800 लीटर लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से 800 लीटर लाहन बरामद
विज्ञापन
जंगल में मिले कच्ची शराब बनाने के उपकरण और सामान को नष्ट करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान प्लान खेड़ा के जंगल से 800 लीटर लाहन बरामद किया है। जंगल में कच्ची शराब की भट्टियां और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले, जिसे पुलिस ने नष्ट किया।
शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्लान खेड़ा लोहारी के पास स्थित जंगल में कुछ लोगों ने कच्ची शराब बनाने की भट्टियां लगा रखी हैं। इस पर पुलिस ने यहां पर छापा मारा। इस दौरान जंगल में यमुना नदी के किनारे घनी झाड़ियों के बीच में स्थित जलस्रोत के पास पुलिस को ड्रम दिखाई दिए। पुलिस ने ड्रम की जांच की तो उसमें लाहन रखा हुआ था। लाहन का इस्तेमाल शराब बनाने में होता है। पास ही कच्ची शराब बनाने की भट्टियां और उपकरण मिले। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाहन समेत सभी सामान को नष्ट करा दिया।
थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि भट्टियां किसने लगाई थीं। इसके लिए आसपास के गांव में रहने वाले लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।