{"_id":"62ae2e33d2f4c219dc18bfa4","slug":"action-against-overheight-and-overlength-vehicles-across-the-state-city-news-drn4149545180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशभर में ओवरहाइट और ओवरलेंथ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशभर में ओवरहाइट और ओवरलेंथ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने शनिवार को प्रदेशभर में ओवर हाइट (अधिक ऊंचाई तक सामान से लदे) और ओवर लेंथ (सरिया लदे) वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सभी 13 जिलों में 700 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए जबकि 32 को सीज किया गया। इस तरह के वाहनों पर अमर उजाला ने भी पिछले दिनों समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद एक फोटो श्रृंखला भी प्रकाशित की गई थी।
यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन के मुताबिक, राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रवर्तन की कार्रवाई को प्रभावी बनाने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ओवरहाइट/ओवरलेंथ (खतरनाक तरीके से सामान और सरिया आदि लदे) वाहनों के खिलाफ एक से 15 जून तक अभियान चलाया गया। बताया कि जो वाहन ओवरहाइट या ओवर लेंथ होकर चलते हैं, वे काफी खतरनाक होते हैं। इनसे सड़क दुर्घटना की संभावना अधिक होती है।
लिहाजा इन पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई और भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि पिछले दिनों एक पिक-अप में लोहे के सरिया आगे तक निकले हुए थे। सामने चल रही एक बस ने ब्रेक लगाए तो सरिये बस में घुस गए थे। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
जनपद चालान सीज
उत्तरकाशी 13 2
टिहरी 13 3
पौड़ी 142 7
रुद्रप्रयाग 21 1
देहरादून 71 2
हरिद्वार 193 8
नैनीताल 80 6
ऊधमसिंह नगर 137 3
अल्मोड़ा 20 0
चंपावत 69 0
पिथौरागढ़ 01 0
योग 760 32