फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action against beer bars pubs recommendation of DM Hyatt Bar 24-hour license was cancelled reduced to 12 hours

Dehradun: हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त, 12 घंटे किया, बीयर बार और पब पर प्रशासन की कार्रवाई

Sat, 16 Nov 2024 03:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

देहरादून जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही निर्धारित समय सीमा के बाद संचालित किए जा रहे बीयर बार व पब पर बड़ी कार्रवाई की थी। बकारी नीति के उल्लंघन पर तीनों बार-पब का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Action against beer bars pubs recommendation of DM Hyatt Bar 24-hour license was cancelled reduced to 12 hours
शराब की दुकान में डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून डीएम सविन बंसल की संस्तुति के बाद आबकारी सचिव ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर उसे घटाकर 12 घंटे कर दिया है। देहरादून डीएम सविन बंसल ने कहा कि जिले में रात 11:00 बजे के बाद कोई भी बार, पब, क्लब संचालित नहीं होगा।

विज्ञापन


निर्धारित समय सीमा के बाद संचालित किए जा रहे बीयर बार व पब पर कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। ब्रिस्टल बार रतन पैलेस किशननगर चौक, राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन व रियोन टुकड़ा बार यू एंड जी फूड बेवरेज राजपुर रोड पर देर रात तक शराब परोसा जा रहा था। आबकारी नीति के उल्लंघन पर तीनों बार-पब का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को शहर में निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले पब, बार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार देर रात टीम के साथ बीयर बार व पब पर छापेमारी की। पांच टीमें पूरी रात बार-पब पर ताबड़-तोड़ छापेमारी करती रहीं। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट देर रात तक छापेमारी अभियान में शामिल रहे। इस दौरान ब्रिस्टल बार रतन पैलेस रात्रि 11ः22 बजे खुला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन रात 12 बजे खुला मिला
संचालक की ओर से बार के संचालन में घोर अनियमितता एवं नियमों का उल्लंघन किया गया था। राल्फ क्लब टेडी ब्याय बार जाखन रात 12 बजे खुला मिला। बार में खुलेआम मदिरा सेवन कराया जा रहा था। वहीं रियोन टुकड़ा बार यू एंड जी फूड बेवरेज राजपुर रोड पर अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। यह बार रात्रि 11ः45 बजे खुला मिला। बार में मदिरा सेवन किया जा रहा था। डीएम सविन बंसल ने कहा कि नियमावली के अनुसार राज्य में संचालित बार के खुलने का समय प्रातः 11ः00 से रात्रि 11ः00 बजे तक है। इसका उल्लंघन करने पर बार अनुज्ञापियों का 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है।

हुक्काबार में नशे की बहार
बीयर बार व पबों पर बेशक जिला प्रशासन ने छापेमारी कर दी हो, लेकिन अभी यह बेहद प्राथमिक स्तर पर की गई है। देहरादून में कई बार व पब अपनी ताकत के नशे में नियमों का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन को उनकी मनमानी के बारे में सब कुछ मालूम है, लेकिन उनके रसूख के आगे हर कोई बौना है। बार व पबों की तरह हुक्का बार भी दून में खुलकर चल रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

ये भी पढ़ें...CM Dhami:  त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से किया संवाद

 

चर्चा में रहे नेताजी के लाडले

बार व पबों के संचालन में नियमों के उल्लंघन के बीच बुधवार को एक बड़े नेताजी के लाड़ले चर्चा में रहे। बताया गया कि छापेमारी के बाद नेताजी के लाड़ले अपने सियासी रसूख का प्रयोग बार-पबों को बचाने के लिए करते रहे। प्रशासन पर यह भी दबाव रहा कि जो कार्रवाई हो गई, वह बहुत है अब आगे किसी बड़े बार-पब-हुक्क बार के खिलाफ छापेमारी न की जाए। यह बताया गया कि शहर के कई बड़े बार-पब संचालकों को इन्हीं नेता जी के सुपुत्र की शह मिली हुई है। नेताजी के लाड़ले की प्रापर्टी व बार-पबों में रुचि जगजाहिर है। बताया जा रहा है कि लाड़ले के साथ ही नेता जी का भी विवादों से पुराना नाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed