फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   acid ban in college and school lab

स्कूल-कॉलेजों की लैब के एसिड पर ‘पहरा’

Mon, 23 Sep 2013 12:12 PM IST
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Sep 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
acid ban in college and school lab

राजधानी देहरादून के स्कूल और कॉलेज की साइंस लैब में उपयोग होने वाली एसिड की अब कड़ी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


इसकी खरीद, रख-रखाव और उसके निस्तारण की सुरक्षित व्यवस्था बनाने का निर्देश शासन ने विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को दिया है। देश में महिलाओं पर एसिड अटैक की घटनाओं के मद्देनजर सुप्रीमकोर्ट से आए निर्देशों पर उत्तराखंड में भी ऐहतियात बरतने के निर्देश हुए हैं।

फोटो आईडी ली जाएगी
प्रमुख सचिव खाद्य ने व्यापारियों, डीलर्स और सप्लायर्स की बैठक में एसिड की बिक्री आदि की जानकारी ली। व्यापारियों ने बताया कि सामान्य जन की खरीद तो रोकी जा सकती है और उनसे फोटो आईडी आदि भी ली जा सकती है। मगर, स्कूल-कॉलेज लैब के लिए बेची जाने वाली एसिड की निगरानी संबंधित संस्थान ही कर सकते हैं। व्यापारियों से मिले सुझाव को शासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


सुरक्षित व्यवस्था बनाने का निर्देश
प्रमुख सचिव खाद्य एवं उच्च शिक्षा राधा रतूड़ी ने 19 सितंबर को जारी एक आदेश में कॉलेजों की साइंस लैब में उपयोग में लाई जाने वाली एसिड की खरीद, रख-रखाव और उसके निस्तारण की सुरक्षित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। सभी कुलपतियों, कॉलेज के प्राचार्यों और उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजे आदेश में उन्होंने कहा कि एसिड को लैब में ऐसी जगह रखा जाए, जहां विद्यार्थियों की पहुंच न हो। प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के दौरान भी कड़ी निगरानी रहे, ताकि उसका दुरुपयोग न हो। यही हिदायत माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी भेजा है। जिसमें साइंस लैब के उपयोग के लिए लाई जाने वाली एसिड का दुरुपयोग रोकने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed