{"_id":"69ebdda92d226e9c9404e234","slug":"accused-of-raping-a-minor-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1031-954832-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सहसपुर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इस पर कोतवाली पटेलनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 24 अप्रैल को चेकिंग के दौरान मुख्य आरोपी अमित भंडारी (31) को मोहब्बेवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।