फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of poor arrangements of health and education

Dehradun News: स्वास्थ्य और शिक्षा की लचर व्यवस्था का लगाया आरोप

Mon, 09 Dec 2024 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of poor arrangements of health and education
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चकराता में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो.....

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जौनसार बावर की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए मंत्री का पुतला भी फूंका।
जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी है। इसी क्रम में चकराता के कार्यकर्ताओं ने छावनी बाजार स्थित शहीद चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जौनसार बावर क्षेत्र की जानबूझकर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र के अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। किसी भी अस्पताल में सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मामूली बीमारी होने पर भी लोगों को विकासनगर, देहरादून या अन्य स्थानों पर स्थित अस्पतालों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का भी बुरा हाल है। कहीं बच्चे हैं तो शिक्षक नहीं, कहीं शिक्षक हैं तो बच्चे नहीं हैं। चेतावनी दी कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं लाया गया तो क्षेत्र के गांवों से लेकर राजधानी तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण डोभाल, ऋषभ चौहान, दिनेश रावत, शमशेर चौहान, प्रीतम चौहान, सौरभ, दिनेश, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed