{"_id":"69b71b867d65b62fc1096f2b","slug":"accused-of-making-death-threats-over-the-phone-dehradun-news-c-5-1-drn1031-922667-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में लक्ष्मण चौक निवासी निखिल तोमर ने शहर कोतवाली में शिकायत दी है। बताया कि उनकी साली खुशी का विवाह मेरठ निवासी शिवम चौधरी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और शिवम अपनी पत्नी को मायके छोड़ चुका है। आरोप है कि 10 मार्च को शिवम ने मोबाइल फोन से निखिल की पत्नी साक्षी के नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। निखिल ने शिवम से बात की तो उसने फिर देहरादून आकर जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Iघर से लापता हुआ 16 वर्षीय किशोर
I
कावली रोड स्थित मौनी शिव कॉलोनी निवासी सुरेश सैनी ने शहर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विष्णु (16) नौ मार्च को घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।