{"_id":"646fc312e1e662b4f60416b1","slug":"accused-of-looting-purse-and-mobile-from-woman-arrested-dehradun-news-c-5-drn1005-164141-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला से पर्स और मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला से पर्स और मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैनाल रोड पर घूमने गई महिला से मोबाइल और पर्स लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। वह पहले भी लूट, चोरी और एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। घटना के दिन से अभी तक उसने चार और लोगों से भी इसी तरह की घटना की थी।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 16 मई को सीता नेगी निवासी बंजारावाला न्यू कैनाल रोड पर घूमने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार ने उनके कंधे पर रखा पर्स लूट लिया। उसमें मोबाइल और कुछ नकदी थी। उन्होंने बताया कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को अरोपी मोहम्मद कफी निवासी कन्हैया विहार कारगी चौक को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से लूट के दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है और स्मैक पीने का आदी है। 15 मई से अभी तक चार लोगों के मोबाइल छीने हैं। आरोपी पिछले साल पटेल नगर में लूट, चोरी और एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है।