फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of killing innocent after Misdeeds arrested after nine years Dehradun uttarakhand news in hindi

Dehradun: आठ साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी नौ साल बाद गिरफ्तार, पहचान छुपाकर था रह रहा

Fri, 07 Jul 2023 03:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Jul 2023 03:11 PM IST
सार

दुष्कर्म का आरोपी अपने गांव भागमल से पूरी संपत्ति बेचकर फरार हो गया था। एसएसपी हरिद्वार ने पांच सदस्यीय टीम बनाकर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के दो सिपाहियों को पिछले एक महीने से आरोपी के आने-जाने और रहने के सभी संभावित स्थानों का सुराग लगाने के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन
Accused of killing innocent after Misdeeds arrested after nine years Dehradun uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लक्सर में आठ साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी को एसटीएफ ने नौ साल बाद गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद वह पहचान छिपाकर बिजनौर में आम के बाग का ठेका लेकर काम कर रहा था। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को आदेश दिए थे कि आरोपी को चार सितंबर तक किसी भी हालत में गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जाए।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया, वर्ष 2007 में हरिद्वार जिले के लक्सर में विनोद कुमार निवासी टांडा भागमल, लक्सर ने जंगल में घास काटने गई आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ लक्सर थाने में हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

 

संपत्ति बेचकर फरार हो गया था आरोपी
इसके बाद वह जमानत पर बाहर निकला और दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ। अपने गांव भागमल से पूरी संपत्ति बेचकर फरार हो गया था। एसएसपी हरिद्वार ने पांच सदस्यीय टीम बनाकर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के दो सिपाहियों को पिछले एक महीने से आरोपी के आने-जाने और रहने के सभी संभावित स्थानों का सुराग लगाने के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सूचना मिली कि विनोद कुमार वर्तमान में बिजनौर के टांंडा शाहूवाला गांव में आम के बाग का ठेका लेकर काम कर रहा है। इस पर एसटीएफ की एक टीम इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट, दारोगा विपिन बहुगुणा, नरोत्तम बिष्ट की देखरेख में दबिश देने के लिए भेजी गई। बुधवार देर रात एसटीएफ ने वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: देशभर में जुगनुओं की संख्या का पता लगा रहा भारतीय वन्यजीव संस्थान, धीरे-धीरे होते जा रहे खत्म

वर्ष 2014 से लगातार छका रहा था पुलिस को
वर्ष 2014 से लगातार पुलिस उसकी तलाश करती रही लेकिन पता नहीं लग पाया। पुलिस जब भी आरोपी के घर समन लेकर पहुंचती तो वह नहीं मिलता। बार-बार समन जारी करने के बाद भी कोर्ट में उपस्थित न होने का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। साथ ही पुलिस महानिदेशक को आदेश दिए कि चार सितंबर तक हर हाल में उसे पेश करें। एसएसपी ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। उसका ठिकाना मालूम नहीं पड़ रहा था। आरोपी का कोई परिजन भी गांव में नहीं रह रहा था। ऐसे में पुलिस महानिदेशक ने उसे गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed