{"_id":"60fdbc8d8ebc3e5815592da9","slug":"accused-of-fraud-arrested-in-the-name-of-prime-minister-loan-scheme-city-news-drn385554137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किया है। गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसटीएफ के मुताबिक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर दून निवासी एक व्यक्ति की ओर से शिकायत की गई थी। बताया था कि उन्हें एक अज्ञात फोन आया था। उसने प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी। इस पर उसने पीड़ित से पहचान संबंधी प्रमाणपत्र मांगे और इसके बाद फाइल चार्ज, इंश्योरेंस आदि के नाम पर 122000 रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच में सामने आया कि जिन नंबरों से फोन किया गया, वह दिल्ली व उत्तर प्रदेश हैं। वहीं, जिन खातों में पैसे स्थानांतरित किए गए वह दिल्ली, नोयडा, सीतापुर, उत्तर प्रदेश के बैंकों के थे।
इसके उपरांत एसटीएफ की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने गिरोह में अन्य साथियों के होने की बात कही थी। एसटीएफ ने शनिवार को ग्रेटर नोयडा से गिरोह के एक ओर सदस्य अनुज अग्रवाल, निवासी सोसायटी एरिया ग्रेटर नोयड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।