{"_id":"6993873d6e989064300415b1","slug":"accused-of-duping-rs-24-lakh-arrested-from-bihar-dehradun-news-c-5-1-drn1058-903018-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढाई करोड़ की फर्जी लॉटरी का झांसा देकर 24 लाख ठगने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढाई करोड़ की फर्जी लॉटरी का झांसा देकर 24 लाख ठगने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
देहरादून। ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर 24 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सीबीसीआईडी ने बिहार के पश्चिमी चम्पारण से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला सात जुलाई 2021 को थाना हिण्डोलाखाल में दर्ज हुआ था।
सोहन लाल रतूड़ी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें और उनके पुत्र को फोन कर आरोपियों ने खुद को आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बताकर लॉटरी निकलने की बात कही थी। इसके नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में 24 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले की जांच सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम को गत 11 फरवरी को बिहार और पश्चिम बंगाल भेजा गया। 13 फरवरी को टीम ने बिहार से अभय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते में ठगी के चार लाख 10 हजार रुपये जमा हुए थे।
सोमवार को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर टिहरी लाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेज दिया गया। इस मामले में सीआईडी टीम तीन अन्य आरोपी गुंजन कुमार, नीतेश कुमार झा और धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।