Dehradun: दो युवकों पर धन का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव
दोनों ने प्रवेश सिंह से कहा, वह ईसाई धर्म अपना लें तो पैसों से मदद कर देंगे। इसके बाद इलाज भी करवा देंगे। प्रवेश का आरोप है कि दोनों ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं।
विस्तार
दो लोगों पर एक व्यक्ति को धन का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला और उनके देवी-देवताओं का भी अपमान किया। इसके बाद उन्हें पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया, मामले में विकासनगर के प्रवेश सिंह ने शिकायत की है। प्रवेश की तबीयत खराब रहती है। वह रविवार को प्रेमनगर निवासी सतेंद्र भट्ट और राजीव कुमार से मिले थे। दोनों पूजा-पाठ करते हैं। दोनों ने प्रवेश सिंह से कहा, वह ईसाई धर्म अपना लें तो पैसों से मदद कर देंगे। इसके बाद इलाज भी करवा देंगे। प्रवेश का आरोप है कि दोनों ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं।
Uttarakhand: सीएम की कुर्सी पर धामी को हुए दो साल, धर्मांतरण समेत लिए कई कड़े और बड़े फैसले जो बन गए नजीर
इसके बाद प्रवेश के हाथ में पड़ी रुद्राक्ष की माला भी तोड़कर फेंक दी। आरोप है कि दोनों ने पीने के लिए पानी दिया तो वह बेहोश हो गए। दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद आंख खुली तो उन्होंने खुद को मंदिर में पाया। पता चला कि आसपास के लोगों ने उन्हें मंदिर पहुंचाया था। एसओ पीडी भट्ट ने बताया, प्रवेश सिंह की शिकायत पर सतेंद्र भट्ट और राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पांच लोगों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
इस मामले में एक मुकदमा सतेंद्र भट्ट की शिकायत पर भी दर्ज किया गया है। आरोप है कि सतेंद्र भट्ट के घर में पांच लोग घुसे और उनके साथ मारपीट की। उनके धर्म के बारे में अनर्गल बातें कहीं और घर का पूजास्थल तोड़ दिया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया, मामले में प्रवेश सिंह, शेखर बंसल, सुमित तोमर, रवि, दीपक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।