फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused in NEET UG Paper Leak Arrested in Dehradun Rajasthan SOG Apprehends Him in Dalanwala

बड़ी सफलता: NEET UG पेपर लीक का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, राजस्थान SOG ने डालनवाला से पकड़ा

Sun, 10 May 2026 10:46 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 May 2026 10:46 PM IST
सार

 राजस्थान में नीट पेपर लीक के मामले में वहां जांच कर रही टीम झुंझुनूं से पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सीकर में मिले एक गेस पेपर में से सौ से अधिक प्रश्न इस बार की नीट परीक्षा में आए थे। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुरुआती तौर पर पेपर लीक से इन्कार किया है। फिलहाल राजस्थान में एटीएस और एसओजी टीम मामले  की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Accused in NEET UG Paper Leak Arrested in Dehradun Rajasthan SOG Apprehends Him in Dalanwala
NEET UG पेपर लीक का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में नीट यूजी-2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश निवासी झुंझुनू, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान एसओजी को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी देहरादून में मौजूद है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की। राजस्थान पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर देहरादून पुलिस की टीम ने डालनवाला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी गई। रविवार को देहरादून पहुंची राजस्थान एसओजी टीम ने आरोपी राजेश को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ राजस्थान ले गई। देहरादून से हुई इस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में नीट पेपर लीक के मामले में वहां जांच कर रही टीम झुंझुनूं से पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सीकर में मिले एक गेस पेपर में से सौ से अधिक प्रश्न इस बार की नीट परीक्षा में आए थे। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुरुआती तौर पर पेपर लीक से इन्कार किया है। फिलहाल राजस्थान में एटीएस और एसओजी टीम मामले  की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed