फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused husband arrested in triple talaq

तीन तलाक में आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused husband arrested in triple talaq
कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बीते एक सितंबर को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट, गाली व गलौज करने और 13 अगस्त को उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति युसूफ पुत्र अबुल निवासी नवाबगढ़ थाना विकासनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक निधि डबराल को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी पति को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed