फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accusation of fraud in business, case filed against mother

Dehradun News: कारोबार में धोखाधड़ी का आरोप, मां, बहन और मामा पर केस

Mon, 10 Jun 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Accusation of fraud in business, case filed against mother
पिता की मौत के बाद उनकी फैक्टरियों का काम देख रही युवती के साथ उसके रिश्तेदारों ने ही धोखाधड़ी की। युवती ने अपनी मां, बहन, मामा और बहन के दोस्त पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




धोखाधड़ी को लेकर पल्लवी अग्रवाल निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव, बल्लूपुर ने शिकायत की। पल्लवी के अनुसार उसके पिता की अप्रैल 2016 में मौत हो चुकी है। वह कंडोली, विधौली में क्लासिक वायर और परफेक्ट वायर के नाम से फैक्टरी चलाते थे। इसमें लोहे की जाली व तार-बाड़ आदि बनता है। वह फैक्टरी अपने, पत्नी और बड़ी बेटी के नाम से चलाते थे। बड़ी बेटी निकिता की वर्ष 2013 में शादी हो गई। इसके बाद वह बोर्डिंग स्कूल में नौकरी करने लगी। पिता ने तब छोटी बेटी पल्लवी को कारोबार सिखाया। पिता की मौत के बाद वह फैक्टरी चलाने लगी।
विज्ञापन




कहा कि मां और बड़ी बहन ने पांच जुलाई 2021 को लिखित तौर पर पल्लवी को फैक्टरी संचालन, लेनदारी, देनदारी, लाभ, हानि, मशीनें पूर्ण तौर पर सौंप दीं। पीड़िता ने वर्ष 2021-22 में फैक्टरी में उच्च तकनीकी मशीनें लोन पर लीं और मेहनत से फैक्टरी को घाटे से निकाला। जुलाई 2023 में बहन निकिता तलाक लेकर सात साल के बच्चे को छोड़कर मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मामा शैलेंद्र कुमार भी लखनऊ से यहां आ गए। आरोप है कि मां शैला गुप्ता, बहन निकिता निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव और मामा शैलेंद्र कुमार व बहन के दोस्त उत्कर्ष ने मिलकर फैक्टरी के खातों से पीड़िता का मोबाइल नंबर भी हटवा दिया और अन्य धोखाधड़ी की भी। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed