फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accusation of acquiring land through fake gift deed

Dehradun News: फर्जी उपहारपत्र के जरिए जमीन कब्जाने का आरोप

Fri, 28 Feb 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accusation of acquiring land through fake gift deed
फर्जी उपहारपत्र के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि फर्जी उपहारपत्र के माध्यम से जमीन को बेचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पीड़ित अजय सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि जमीन उन्हें उनकी माता शरवती उर्फ सरस्वती देवी से नवंबर 2022 को उपहार में मिली। इसके दस्तावेज भी पंजीकृत हैं। साथ ही नगर निगम अभिलेखों में भी पीड़ित का नाम दर्ज है। बताया कि उनकी नानी रोशन देवी और कंवर सिंह इस जमीन के सह-खातेदार मालिक थे। आरोप है कि आरोपी वीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे आशीष कुमार के नाम एक फर्जी उपहारपत्र दिसंबर 2022 को बनवाया।
विज्ञापन

इसका पंजीकरण उपनिबंधक कार्यालय तृतीय में कराया गया। इस फर्जी दस्तावेज में अनमोल और अनिकेत कुमार को गवाह के रूप में दर्शाया गया। आरोप है कि आरोपी फर्जी उपहारपत्र के आधार पर जमीन बेचना चाहते हैं। शिकायत पर पुलिस ने विरेंद्र सिंह, आशीष कुमार सिंह, अनमोल मेहता, अनिकेत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed