फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala will develop interest in reading among children Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करेगा अमर उजाला, सवालों का जवाब देने वाले छात्र होंगे सम्मानित

Thu, 10 Oct 2024 11:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

अभियान के तहत बच्चों को क्विज प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। 15 दिन तक लगातार अखबार पढ़ने के बाद 16वें दिन छात्र को खबरों से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। विजेता छात्रों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala will develop interest in reading among children Dehradun Uttarakhand News
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमाम शोध में स्कूली बच्चों में बढ़ता स्क्रीन टाइम अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना है। इसके साथ उनके भविष्य को लेकर भी अभिभावकों की चिंता दोगुनी होने लगी है। इस चिंता को दूर करने और छात्रों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए अमर उजाला की ओर से विशेष अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


अमर उजाला हमेशा जनता के सरोकारों से जुड़ा अखबार है। ऐसे में इस बार बारी है स्कूली बच्चों की। अभियान के तहत बच्चों को क्विज प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। 15 दिन तक लगातार अखबार पढ़ने के बाद 16वें दिन छात्र को खबरों से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। विजेता छात्रों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  कैसे लड़ते साइबर जंग...आईटीडीए में 45 पद, केवल तीन अधिकारियों के भरोसे चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 100 चयनित छात्र व छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, शिक्षा और शिक्षण पद्धति में विविधता जरूरी है, तभी बच्चों में कौशल और सृजनशीलता का विकास होता है। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को इतिहास, साहित्य, संस्कृति और भाषा को समझने में भी उपयोगी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed