फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air quality in Uttarakhand air of Dehradun is still breathable at warning level in Kashipur

Air Quality: अभी सांस लेने लायक है देहरादून की हवा, काशीपुर में चेतावनी स्तर पर, जहरीली हो रही वायु गुणवत्ता

Mon, 30 Oct 2023 08:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 08:56 AM IST
सार

ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता 51 एक्यूआई के स्तर पहुंच गई है। यहां हवा में घुलनशील कणों की मात्रा में बीते कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिला है। काशीपुर में पीएम 2.5 और पीएम 10 चेतावनी स्तर पर हैं। इसी के कारण यहां की वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे जहरीली हो रही है।

विज्ञापन
Air quality in Uttarakhand air of Dehradun is still breathable at warning level in Kashipur
प्रदूषण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल राजधानी देहरादून की हवा सांस लेने लायक है। हालांकि, सांस संबंधी परेशानियों से जूझने वाले लोगों को यहां थोड़ी परेशानी हो सकती है। राजधानी की वायु गुणवत्ता का स्तर 81 एक्यूआई है। जबकि, काशीपुर यह चेतावनी स्तर 165 एक्यूआई पर है।

विज्ञापन


दरअसल, राज्य में अभी एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता जांचने के लिए कुछ जगहों पर ही उपकरण लगे हुए हैं। इनके माध्यम से रियल टाइम एक्यूआई एक घंटे के अंतराल पर ऑनलाइन भी उपलब्ध रहता है। उसके अनुसार देहरादून में रविवार को एक्यूआई 81 रहा। शहर के ज्यादातर स्थानों पर इसी के आसपास एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


धीरे-धीरे जहरीली हो रही वायु गुणवत्ता
यह बेहतर नहीं, बल्कि संतोषजनक स्थिति है। यूकेपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार यहां पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी संतोषजनक है। जबकि, ओजोन, नाइट्रोजन डाय ऑक्साइड, सल्फर और कॉर्बन मोनो ऑक्साइड बेहतर स्थिति में हैं। यानी हवा में इनकी मात्रा मानकों के अनुरूप हैं और मानव स्वास्थ्य पर इसका हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता 51 एक्यूआई के स्तर पहुंच गई है। यहां हवा में घुलनशील कणों की मात्रा में बीते कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिला है। काशीपुर में पीएम 2.5 और पीएम 10 चेतावनी स्तर पर हैं। इसी के कारण यहां की वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे जहरीली हो रही है। इसमें लोगों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। हालांकि, यहां पर तीनों हानिकारक गैसों का स्तर मानकों के अनुरूप है।


ये भी पढ़ें...Roorkee: शादीशुदा हेड कांस्टेबल ने सिपाही प्रेमिका के कमरे में की आत्महत्या, छत की कुंडी पर लटका मिला शव

यूकेपीसीबी के अधिकारी प्रदीप जोशी ने बताया कि फिलहाल हरिद्वार शहर और आसपास में एक्यूआई मापने की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां पर केवल पीएम कणों की मात्रा ही मापी जा सकती है। यह भी ऑनलाइन व्यवस्था के अंतर्गत नहीं है। ऋषिकेश में पीएम 2.5 तो बेहतर स्थिति में है लेकिन पीएम 10 संतोषजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed